दिल्ली : रोहिणी के सर्राफा व्यापारी से एक्सटॉर्शन की मांग, थर्र-थर्र कांपने लगा व्यापारी
वीडियो में सुना जा सकता है कि कैसे जठेड़ी गैंग के लोगों ने रंगदारी नहीं देने पर पूरे परिवार को अंजाम भुगतने की धमकी दी है. जबकि पीड़ित कारोबारी और उनकी पत्नी खुद के पास पैसा न होने और कर्ज में डूबे होने की बात कहकर गिड़गिड़ाते सुने जा सकते हैं.













