महाराष्ट्र चुनाव: शिवसेना (UBT) ने 15 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट की जारी
कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) और शिवसेना (यूबीटी) से मिलकर बने महा विकास आघाडी (एमवीए) ने बुधवार को 288 सदस्यीय राज्य विधानसभा के लिए 85-85 सीट पर चुनाव लड़ने की घोषणा की थी. सीट शेयरिंग फॉर्मूला तय होने के बाद तीनों ही पार्टियों ने अपने-अपने उम्मीदवार उतारने शुरू कर दिए हैं.













