हमास की गुलामी से मुक्त होंगे इजरायल के 6 बंधक, 22 फरवरी को मुकर्रर हुई आजादी की तारीख
इजरायल-फिलिस्तीन के बीच 19 जनवरी को युद्ध विराम शुरू होने के बाद से हमास ने 16 इजरायली और पांच थाई बंधकों को रिहा किया है. वहीं इजरायल ने 766 फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा किया है.













