लॉरेंस बिश्नोई ने दुबई के 'कॉल सेंटर माफिया' से एक्सटोर्शन वसूलने के लिए कराया था साउथ दिल्ली में मर्डर
कुणाल छाबड़ा को नादिर शाह की हत्या की जांच में शामिल होने के लिए बुलाया गया है. पुलिस ने कुणाल छाबड़ा को लेकर नए खुलासे किए हैं. पुलिस सूत्रों के मुताबिक अमेरिकी जांच एजेंसी FBI भी कुणाल छाबड़ा के खिलाफ जांच कर रही है.













