जम्मू-कश्मीर के बारामूला में सेना ने दूसरे आतंकी को भी किया ढेर, इलाके में अभी भी सर्च ऑपरेशन जारी
पुलिस के अनुसार सुरक्षा बलों का एक दल तलाशी अभियान कर रहा था. उस दौरान उनपर पर गोलीबारी की गई. जिसके बाद ये मुठभेड़ शुरू हो गई. सेना ने रात भर घेराबंदी की और सुबह गोलीबारी में दो आतंकवादियों को मार गिराया. आतंकवादियों की पहचान और उनके समूह का पता लगाया जा रहा है.










